देश भर में 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र का निर्माण करेगा अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद

झारखंड
Spread the love

रांची। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के झारखंड प्रदेश के पदधारियों की बैठक रांची के पिस्‍का मोड़ स्थित होटल में 26 जून, 2024 को हुई। इसमें संगठन के गुजरात, राजस्थान और पटना क्षेत्र के संगठन मंत्री मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त बैठक में अनुनय मंत्री को झारखंड प्रदेश हिंदू हेल्पलाइन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सभी पदधारी को एक-एक जिले में श्री हनुमान चालीसा केंद्र अधिक से अधिक चलने की जिम्मेदारी दी गई।

इस वर्ष महाकुंभ के अवसर पर विराट हिंदू महासम्मेलन प्रयागराज में किया जाएगा। इस वर्ष देश भर में 1 लाख हनुमान चालीसा केंद्र का निर्माण करने का निर्णय लिया गया। इसी कड़ी में झारखंड में भी अधिक से अधिक हनुमान चालीसा केंद्र का निर्माण किया जाएगा। यह प्रांत बैठक प्रत्येक माह में होगी। इसका मूल्यांकन अगली बैठक में किया जाएगा।

बैठक में प्रांत महामंत्री दिलीप वेद, संगठन मंत्री कन्हैया लाल, प्रांत मंत्री प्रशांत सिंह, विनोद सिंह, एडवोकेट फॉर्म के प्रांत उपाध्यक्ष अधिवक्ता नित्यानंद सिंह, राष्ट्रीय छात्र परिषद के अध्यक्ष प्रोफेसर गोपाल महतो, इंडिया हेल्थ लाइन के प्रांत मंत्री राजीव रंजन मिश्रा, राष्ट्रीय महिला परिषद की मंत्री सीमा शर्मा, राष्ट्रीय महिला परिषद की उपाध्यक्ष शीला देवी मौजूद थे।

इसके अलावा ओजस्विनी की प्रांत मंत्री डोली कुमारी, हिंदू हेल्पलाइन प्रदीप राणा, धनबाद विभाग के अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, रांची विभाग अध्यक्ष ओपी मिश्रा, जमशेदपुर विभाग अध्यक्ष अधिवक्ता प्रमोद पाठक, मंत्री टीवीआर राजू, राष्ट्रीय बजरंग दल रांची के विभाग अध्यक्ष छोटन माहली, कार्यसमिति सदस्य आदित्य स्वर्णकार एवं रोहित कुमार भी बैठक में उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8