Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 27 जून, 2024

मेष

आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। नए संपर्क स्थापित होंगे। आपकी आदतों के कारण अपनों से दूरियां बना ली। समय रहते अपने सम स्वभाव और व्यवहार को बदलें, तो अच्छा होगा।

वृष

कार्यस्थल पर किसी से आकर्षित होंगे। भाग्योदय संभव है। जो भी काम करें, पूरे आत्मविश्वास के साथ और आनंद से करें। निश्चित सफल होंगे। पारिवारिक लोगों से संबंध मधुर होंगे।

मिथुन

अनावश्यक विवादों में नहीं बोलें। नुकसान हो सकता है। नए व्यापार की शुरुआत अनुकूल होगी। कान संबंधित पीड़ा हो सकती है। नौकरी में बदलाव के योग हैं। राजनीति से जुड़े लोग मनचाही सफलता पा सकते हैं।

कर्क

आर्थिक मामले सुलझने की उम्मीद है। जिन लोगों की मदद की थी, वही आपका विरोध करेंगे। रुचि के अनुसार काम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। सुख-सुविधा पर खर्च संभव है। मानसिक अस्थिरता रहेगी।

सिंह

रुके कार्य पूरे होने में अभी समय लग सकता है। मांगलिक खर्च संभव है। वैचारिक मतभेद दूर होंगे। किसी को अपने मन की बात बताने का मौका मिलेगा। कारोबार में नये सोदे लाभप्रद रहेंगे।

कन्या

राजनीति के चलते शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। आपकी उन्नति से विरोधी को तकलीफ हो सकती है।

तुला

उधार दिया पैसा आने में संदेह है। मित्र आपके कार्यों में सहायक होंगे। यात्रा सुखद होगी। सामाजिक वर्चस्व में वृद्धि होगी। मन में किसी बात को लेकर दुविधा है, उसी के कारण आप तनाव महसूस कर रहे हैं।

वृश्चिक

कारोबार में नई तकनीकी का प्रयोग लाभान्वित करेगा। बहनों से झगड़ा हो सकता है। कार्यस्थल पर सहकर्मी आपकी सफलता से ईष्र्या करेंगे। कार्यों में हो रही देरी से चिंतित होंगे। धन आगमन में हो रही रुकावट दूर होगी।

धनु

पारिवारिक मांगलिक आयोजनों की रुपरेखा बनेगी। दोस्तों के साथ किसी जरूरी मसले पर चर्चा होगी। धार्मिक माहौल में समय व्यतीत होगा। धन अर्जन के नये स्रोत स्थापित होंगे। माता के स्वास्थ की चिंता रहेगी।

मकर

रुके कार्य और योजनाओं को क्रियाशील करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। बीमारी के कारण तनाव पैदा होगा, पर घबराये नहीं। अपने इष्ट पर भरोसा रखें। सब ठीक होगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा।

कुंभ

शत्रु परास्त होंगे। नए संपर्क आपको ख्याति‍ दिला सकते हैं। कारोबार विस्तार के योग हैं। नई योजनाओं में पूंजी निवेश सोच समझकर करें। पुराने विवाद से युक्त जमीन जायदाद के मसले लंबित होंगे।

मीन

पूंजी निवेश करने में सतर्क रहें। नया काम शुरू करने से पहले अनुभवी और बड़ों से मार्गदर्शन और सलाह लें। किसी की बातों में जल्द फंस जाते हैं, खुद को परिपक्व करें। पढ़ाई के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *