Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 13 जून, 2024

मेष

वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। स्टूडेंट्स की पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ेगी। अतिरिक्त कार्य करना पड़ सकता है। थकान महसूस करेंगे। काम के प्रति सचेत रहना चाहिए। आध्यात्मिक विचार और अधिक प्रबल होंगे। किसी परिजन की चिन्ता रहेगी। धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। स्वास्थ्य में लाभ होगा।

वृष

आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर हो जायेगी। रूके हुए काम किसी रिश्तेदार की मदद से जल्द पूरे हो जाएंगे। कुछ लोग दोस्ती के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। जीवनसाथी आपकी कोई इच्छा पूरी कर सकता है, जिससे बहुत खुशी महसूस होगी। घर-परिवार का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।

मिथुन

किसी निजी काम को पूरा करने के लिए बड़े-बुजुर्ग की राय मानना कारगर साबित होगा। घर में बच्चों की बर्थडे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में रौनक बनी रहेगी। काम के प्रति मेहनत रंग लायेगी। एक्स्ट्रा इनकम के नए मौके मिलेंगे।

कर्क

किसी जरूरी काम से की गई यात्रा लाभदायक हो सकती है। हर तरह के मामलों में शांत मन से विचार करेंगे। भविष्य में होने वाले किसी काम की तैयारी शुरू कर सकते हैं। अपनों का साथ मिलने से खुश रहेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। किसी रिश्तेदार से आर्थिक सहायता मिल सकती है।

सिंह

कार्यक्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से फायदा होगा। किसी अनुभवी की मदद से धन लाभ की प्राप्ति होगी। पहले किए गये कामों से लाभ होगा। संतान सुख की प्राप्ति भी होगी। दिन आपके फेवर में होने के कारण खुश रहेंगे। छात्रों को पढ़ाई पर ज्यादा धयान देने की जरूरत है।

कन्या

कोई काम पूरा होने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। किसी अनुभवी की मदद फायदेमंद साबित हो सकती है। समाज के लोग आपके पक्ष में रहेंगे। दोस्तों का भी भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति थोड़ा जागरूक रहने की जरूरत है। पार्टनरशिप में कोई कार्य कर रहे हैं, तो धैर्य बनाये रखना चाहिए।

तुला

दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी सहकर्मी से जरूरी काम पर रोचक चर्चा हो सकती है। दूसरों की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कारोबार को बढ़ाने के लिए कुछ खास लोगों से मदद मिल सकती है। भाई-बहन से अच्छा सा गिफ्ट भी मिल सकता है।

वृश्चिक

बच्चों के साथ घर पर समय बिताएंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में सहयोगी आपके काम से प्रभावित होंगे। कुछ लोग आपसे काम सीखने की चाह रखेंगे। सभी काम में सफलता मिलेगी। घर में सबका साथ मिलेगा। समस्याओं का निवारण होगा।

धनु

नौकरी करने वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस में काम ज्यादा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ सुधार हो सकता है। किसी दोस्त की समस्या सुलझाने में खुद भी उलझ सकते हैं। थकावट महसूस हो सकती है। परिवार में आर्थिक रूप से आपकी कुछ जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं।

मकर

परिवार के सभी सदस्य आपसे खुश रहेंगे। सेहत सुधार के प्रयास थोड़े उतार-चढ़ाव के साथ सफल होंगे। ऑफिस में टीम मेंबरों से मधुरता बनाए रखें। गुस्से पर कंट्रोल रखें। किसी काम को लेकर आपका नजरिया दूसरों से अलग हो सकता है। जीवनसाथी के साथ बात करने से गलतफ़हमी दूर होंगी।

कुंभ

धन लाभ के नये रास्ते खुले नजर आएंगे। ऑफिस में कोई ऐसा काम मिल सकता है, जिसके लिए आप बहुत दिनों से उत्सुक थे। विवाहितों के लिए दिन यादगार रहने वाला है। फ्यूचर प्लानिंग कर सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। काम के सिलसिले में यात्रा हो सकती है।

मीन

धन लाभ के नये अवसर आयेंगे। रूके हुए काम पूरे होने पर खुशी का अनुभव होगा। सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। घर पर अचानक कुछ रिश्तेदार आ सकते हैं। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार होगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8