Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 1 जून, 2024

मेष

सकारात्मक विचार से अपने मकसद तक पहुंच सकेंगे। यदि किसी परियोजना पर कार्य कर रहे हैं और जिन बदलावों को लागू करने का इरादा कर रहे हैं यह उनके लिए अनुकूल समय नहीं है। आर्थिक सहायता में भी देरी हो सकती है। किसी कार्य या त्यागभाव से मन अत्यन्त प्रसन्न होगा।

वृष

किसी ऐसे व्यक्ति की ओर आकर्षित होंगे, जो आपकी रुचियों और इच्छाओं व जुनून को साझा करेगा। यदि किसी के साथ कुछ गलत किया है, तो हमेशा अपनी गलती मानकर माफी मांगना ही बेहतर होगा। आपके पश्चाताप को समझा जाएगा। माफ किए जाएंगे।

मिथुन

जिन लोगों से मिलेंगे, उनके लिए प्रेरणा होंगे। आपकी फुर्तीली ऊर्जा और आपके चारों ओर प्रेम एवं सुंदरता उन्हें प्रोत्साहित करती है। भाग्यशाली साबित हो सकते है। छोटे से काम के लिये भी जोर लगाना होगा या बहुत प्रयास करना होगा। नशा से दूर रहने की जरूरत है।

कर्क

इरादों से संबंधित पुस्तकों का संदर्भ लें। यह पुस्तकें आपको यशस्वी योजनायें बनाने में मार्गदर्शन करेगी। सामान्य तौर पर चुस्त और प्रबल हैं। पिछले कुछ दिनो सें आपके व्यस्तता के कारण हो रही थकावट सुस्त कर देगी। पर्याप्त आराम करें, जिससे ठीक हो जाएंगे।

सिंह

किसी को अनचाही सलाह या तारीफ देने से बचें। लोगों के व्यक्तिगत मामलों में भी हस्तक्षेप नहीं करें। केवल इच्छाशक्ति‍ आपकी जिंदगी को बर्बाद करने वाले  नकारत्मक विचारों से मुक्ति‍ दिला सकती है। इसलिये बुरे सपनो में नहीं उलझें। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

कन्या

नुकसान पहुंचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना मुश्किल होगा। ऐसा करने के लिए अत्यधिक समझ की जरूरत होती है। कामकाजी महिलाओं को घर और कार्यालय दोनों जगह पर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। यह उनके लिए एक कठिन दिन होगा।

तुला

अपनी भावना और मनोभावों को उस व्यक्ति के सामने स्पष्ट एवं खुले रूप से व्यक्त करें, जिससे आकर्षित हैं। अस्वीकृति से भयभीत नहीं हों। कुछ कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। अपनी बौद्धिकता और विश्लेषणात्मक शक्तियों के साथ सभी का समाधान करने में सक्षम होंगे।

वृश्चिक

एकबार पुन: दीर्घकालिक स्वप्न पर कार्य करने का प्रयास कर सकते हैं। कभी भी देरी नहीं है। वास्तव में अपने सपनों को पहले की अपेक्षा पूरा करना अधिक आसान हो सकता है। अपने प्रेमी के पास प्रेम की प्रतीक्षा करने की जरूरत नहीं है। बस आगे बढ़कर प्रस्ताव दीजिए। सकारात्मक प्रतिसाद मिल सकता है।

धनु

आपका मजाकिया स्वभाव आपको मित्रों और दूसरे लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय बनाता है, जिनसे मिलते हैं। यह उन लोगों को भी उत्साहित करेगा, जिनके साथ कार्य करते हैं। नुकसान पहुंचाने का कारण बने व्यक्ति पर दया दिखाना या उसे माफ करना मुश्किल होगा। सेहत का ख्‍याल रखें।

मकर

महिलाएं जिन पार्टियों या फंक्शनों में उपस्थित होंगी, उनमें वे आकर्षक और लोकप्रिय होंगी। संपत्ति‍ के बारे में या कोई घरेलू समस्या का समाधान करने के लिए आपको उसमें शामिल सभी लोगों की राय लेनी चाहिये। कुछ समय अपने अहंकार को दूर रखें। नशा से दूर रहें।

कुंभ

घर में किसी सदस्य की सेहत अकस्मात ख़राब होने या पुराने रोग के बढ़ने से भागदौड़ करनी पड़ेगी। कार्य क्षेत्र पर भी आर्थिक कारणों से कार्य अटक सकते हैं। उधार की वसूली में परेशानी आएगी। किसी अरिष्ट की चिंता से मन व्याकुल रहेगा। सहकर्मियों का सहयोग मिलने से थोड़ी राहत मिलेगी।

मीन

भावनात्मक रूप से कठिन समय चल रहा है। हृदय के घाव भरने में थोड़ा और समय लगेगा। अपने लोगों से आपको करुणा एवं सहानुभूति प्राप्त होगी। जल्द ही यह समय भी निकल जाएगा। निष्क्रियता एवं थकावट महसूस करेंगे। यह आपके सक्रिय स्वभाव के विपरीत होगा। सहजता से क्षुब्ध भी हो जायेंगे।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8