एनटीपीसी केरेडारी में बालिका सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ

झारखंड
Spread the love

हजारीबाग। निगमित सामाजिक दायित्व के अंतर्गत एनटीपीसी केरेडारी में बालिका सशक्तिकरण अभियान का शुभारंभ किया गया। एनटीपीसी ने 7 जून को अपनी प्रमुख पहल ‘गर्ल एम्पावरमेंट मिशन 2024’ का उद्घाटन बसरिया अपग्रेडेड हाई स्कूल (केरेडारी) में आयोजित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षेत्र की बालिकाओं को सशक्त बनाना और उन्हें भविष्य के लिए तैयार करना है। यह ग्रीष्मकालीन शिविर कल 8 जून से प्रारंभ होकर 8 जुलाई 2024 तक चलेगा। इसमें 40 बालिकाएं भाग लेंगी।

चार सप्ताह तक चलने वाले बालिका सशक्तिकरण मिशन में बच्चों को ड्रेस, स्टेशनरी और अन्य आवश्यक सामानों की किट प्रदान किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य विजय कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जवाहर प्रसाद ने एनटीपीसी की सीएसआर गतिविधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी की गतिविधियों से ना केवल बालिकाओं को शिक्षा और सशक्तिकरण के नए अवसर मिलते हैं, बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव आते हैं।

केरेडारी परियोजना के प्रमुख शिव प्रसाद ने एनटीपीसी द्वारा आयोजित इस ग्रीष्मकालीन शिविर के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इस शिविर में बालिकाओं को विभिन्न सत्रों में शैक्षिक, सांस्कृतिक और खेलकूद गतिविधियों के माध्यम से सशक्त बनाया जाएगा।

श्री प्रसाद ने कहा कि एनटीपीसी का गर्ल एम्पावरमेंट मिशन क्षेत्र की बालिकाओं को नई दिशा में मार्गदर्शन और प्रोत्साहन देने का प्रयास है। हमारा उद्देश्य है कि बालिकाएं आत्मविश्वास से सपनों को साकार करे। उन्होंने बालिकाओं के माता-पिता से कहा कि बच्चों के सपनों को उड़ान भरने दें। उन्हें भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (चट्टी बरियातु) नवीन गुप्ता एवं अध्यक्ष-संस्कृति महिला समिति श्रीमती दुर्गेश, उपाध्यक्ष श्रीमती राखी गुप्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर अपर-महाप्रबंधक एसपी गुप्ता एवं रोहित पाल ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया। बालिका सशक्तिकरण मिशन की रुपरेखा बताई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8