
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोयला और खान मंत्रालय का कार्यभार 13 जून को संभाल लिया। पूर्व केंद्रीय कोयला, खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे की उपस्थिति में जी. किशन रेड्डी को कार्यभार सौंपा। कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने 11 जून 2024 को आधिकारिक रूप से कार्यभार संभाला था।
खान मंत्रालय के सचिव वी.एल. कांता राव, कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
जी. किशन रेड्डी ने कार्यभार संभालने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय कोयला और खान मंत्री के रूप में उन्हें यह दायित्व सौंपने और भारत के लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कोयला और खान मंत्रालय दोनों ही कोयला और खनन क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में दृढ़ संकल्प, निष्ठा, समर्पण, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8