विवेक चौबे
गढ़वा। जिले के कांडी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल पदाधिकारी राकेश सहाय व प्रखंड प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय ने जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचने वाले दिव्यांग को दस मिनट में ट्राई साइकिल उपलब्ध कराई। हरिहरपुर गांव निवासी दिव्यांग विकास सिंह की पुरानी ट्राई साइकिल जर्जर होने के कारण उन्हें काफी दिक्कत हो रही थी। नई साइकिल की मांग को लेकर विकास मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में पहुंचे।
सीओ राकेश सहाय ने ट्राई साइकिल प्रदान किया। सीओ ने बताया कि कांडी प्रखंड के लोगों का प्यार मुझे दोबारा कांडी बुला लिया है। जिन लोगों को कोई भी सरकारी कार्य प्रखंड कार्यालय से जुड़ा मामला हो उस पर कम समय में लाभ पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। मौके पर बाल विकास परियोजना महिला पर्यवेक्षिका संध्या देवी, बीडीसी प्रतिनिधि अनूप कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8