झारखंड स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष बने दीपक कुमार अग्रवाल

खेल झारखंड
Spread the love

  • एसोसिएशन की विशेष वार्षिक आम बैठक में नई टीम की घोषणा

रांची। झारखंड स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन की विशेष वार्षिक आम बैठक 30 जून को स्थानीय होटल में हुई। इसमें सत्र 2024-27 के लिए एसोसिएशन की कार्यकारणी सदस्यों की घोषणा की गई। चुनाव पदाधिकारी झारखंड ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष शिवेंदु दुबे ने नई टीम की घोषणा की। स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन के नए अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल (रांची) बनाए गए है।

इसके अलावा संगठन के उपाध्यक्ष स्मिता आनंद (गोड्डा), सीडी सिंह (रामगढ़) और आशीष झा (देवघर), महासचिव वरुण कुमार (दुमका), कोषाध्यक्ष विपुल कुमार (सिमडेगा), संयुक्त सचिव सरोज कुमार यादव (जामताड़ा), आशीष बनर्जी (राँची), कार्यकारणी सदस्यों में एनएन मल्लिक (जमशेदपुर), अभिषेक कुमार पांडेय (धनबाद), मुकेश कुमार (गिरिडीह), अमित पाठक (हजारीबाग) को चुना गया है।

सीए सौरभ टेकरीवाल को ऑडिटर बनाया गया। दो माह के अंदर अन्य जिलों में भी नई कमिटी बनाने का निर्णय लिया गया। जिस जिले में स्क्वैश कोर्ट बने हुए है, वहां पर गतिविधियों को बढ़ाने पर सहमति बनी। जहां स्क्वैश कोर्ट नहीं बना है, वहां बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सीईओ वरुण कुमार ने एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी सदस्यों को दी।

मौके पर नए अध्यक्ष ने कहा कि एसोसिएशन का काम कागज पर नहीं, बल्कि धरातल पर दिखेगा। एसोसिशन को मिलजुल कर आगे बढ़ाएंगे। बैठक में एसोसिएशन के सचिव डॉ बीके मिश्रा के निधन पर एक मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

रांची की आध्या बुधिया को इस्लामाबाद पाकिस्तान में एशियाई जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप गर्ल्स अंडर-13  में गोल्ड मिलने पर बधाई दी गई। आध्या के रांची आने के बाद उन्हें सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इस बैठक में रांची, जमशेदपुर, देवघर, दुमका, साहेबगंज सहित लगभग 19 जिलो के  प्रतिनिधि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *