
- उपायुक्त ने मृतक के परिजनों से की बातचीत, बंधाया ढाढ़स
रांची। कुवैत में मृत मोहम्मद अली हुसैन का पार्थिव शरीर रांची एयरपोर्ट पर लाया गया। शोक संतप्त परिजनों के साथ रांची उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। उन्होंने मोहम्मद अली हुसैन के परिजनों से बातचीत की। उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन आप सभी के साथ है।
5 लाख का चेक सौंपा गया
कुवैत में मृत मोहम्मद अली हुसैन के परिजनों को 5 लाख की अनुदान राशि चेक सौंपा गया। मुख्यमंत्री झारखंड अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी श्रमिक अनुदान योजना अंतर्गत उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने मृतक के भाई मोहम्मद आसिफ को चेक सौंपा।
यहां सीधे पढ़ें अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8