अर्जुन, चंदन व रूद्राक्ष के पौधे लगाकर डालसा ने मनाया पर्यावरण दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। जिला विधिक सेवा प्राधिकार (रांची) ने रांची व्यवहार न्यायालय परिसर में अर्जुन, चंदन व रूद्राक्ष के पौधों का रोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायामूर्ति-सह-कार्यपालक अध्यक्ष (झालसा) सुजित नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश और न्यायायुक्त-सह-अध्यक्ष डालसा (रांची) दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन में कार्यक्रम 5 जून, 2024 को हुआ।

इस अवसर पर न्यायायुक्त दिवाकर पांडेय, प्रधान न्यायाधीश (कुटुम्ब न्यायालय) एस.एस. फातमी, एजेसी-1 राजीव रंजन, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी चंदन, डालसा सचिव समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी, व्यवहार न्यायालय, रांची जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शंभु प्रसाद अग्रवाल, सचिव संजय कुमार विद्रोही एवं अन्य पदाधिकारी व अधिवक्ता उपस्थित थे।

न्यायायुक्त ने पौधरोपण करते हुए कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रकृति को समर्पित दुनियाभर में मनाया जानेवाला महत्वपूर्ण दिन है। 5 जून एक महत्वपूर्ण दिन है। विश्व पर्यावरण दिवस का मुख्य उद्देश्य व्यक्ति को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। हमें पर्यावरण के संरक्षण, संवर्द्धन और विकास का संकल्प लेने की आवश्यकता है। प्रकृति और मानव का रिश्ता पुराना है। यह अटूट संबंध है। मगर आधुनिकता और बढ़ती व्यस्तता के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ता जा रहा है।

न्यायायुक्त ने कहा कि बढ़ती आबादी, औद्योगिकीकरण प्राकृतिक संसाधनों का अंधाधुंध इस्तेमाल से विश्व का तापमान चिंतित स्तर पर बढ़ रहा है। पर्यावरण अस्थिरता और बढ़ती आबादी द्वारा जल के अंधाधुंध उपयोग के कारण पानी का स्तर भी गिरता जा रहा है। इस पर्यावरण दिवस के अवसर पर हमें अपनी वायु, जल तथा पृथ्वी को बचाने के लिए सभी व्यक्तियों की भागीदारी की आवश्यकता है। हमें जल, वायु और धरती को शुद्ध रखने का संकल्प लेना चाहिए।

रांची जिला बार एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि हमें सालभर पर्यावरण दिवस के कार्यक्रम के उद्देश्यों को ध्यान में रखना चाहिए। पौधरोपण के माध्यम से आसपास के वातावरण को सुन्दर बनाने और साफ-सफाई, पानी की बचत, बिजली का कम प्रयोग, जैविक और स्थानीय खाद्य पदार्थों का उपयोग, जंगली जीवन की सुरक्षा आदि बहुत सी गतिविधियों को कार्यरुप में बदलना चाहिए। विश्व में विभिन्न देशों के बीच में युद्ध हो रहा है, जिसमें भारी मात्रा में विस्फोटक पदार्थों का उपयोग होता है। इससे पर्यावरण दूषित होता है। इसे भी रोकने का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर व्यापक उपाय किया जाना चाहिए। 

सभी ने व्यवहार न्यायालय परिसर में पौधे लगाकर पर्यावरण की सुरक्षा की कामना की। जिला विधिक सेवा प्रधिकार के निर्देश पर विभिन्न प्रखंडों में भी पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीएलवी के माध्यम से पौधरोपण किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8