चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ने रक्षा राज्‍य मंत्री संजय सेठ को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। दी इंस्टीट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया की रांची शाखा ने रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ को सम्‍मानित किया। समारोह का आयोजन 29 जून को आईसीएआई भवन में आयोजित किया गया।

समारोह में इंस्टीट्यूट की रांची शाखा के चेयरपर्सन सीए श्रद्धा बगला ने कहा कि काफी समय के बाद रांची के सांसद को केंद्र में रक्षा जैसे महत्वपूर्ण विभाग का मंत्री बनाया गया है। यह ना केवल रांची, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। संजय सेठ के मंत्री बनने से राज्य की जनता के साथ-साथ हमारी भी अपेक्षा है कि झारखंड में औद्योगिकरण तेजी से होगा।

इस सम्मान समरोह में संजय सेठ ने कहा कि देश और राज्य में उद्योग एवं व्यावसायिक विकास में वित्त व वित्त से जुड़े कानूनों का विशेषज्ञ होने के कारण चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे रांची के लिए आज भी एक आम कार्यकर्ता हैं। उनकी कोशिश है कि वे हर जरूरतमंद तक सीधे पहुंचकर उनकी समस्याओं का निदान कर सकें। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट के लिए सीए के पास किसी भी तरह का सुझाव हो तो वे वित्त मंत्री से उनकी सीधी मुलाकात करा सकते हैं।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए इंस्टीट्यूट की रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए सुमित अग्रवाल ने रांची के प्रस्तावित स्मार्ट सिटी में लगभग 2 एकड़ जमीन दिलाने की मांग की, ताकि रांची में भी सीए कोर्स करने वालों को रांची शाखा हर तरह की सुविधा प्रदान कर सके। कार्यक्रम का संचालन सीए प्रभात कुमार ने किया।

समारोह में रांची शाखा के पूर्व अध्यक्ष सीए अविनाश दीवान, सीए राजेश श्रीवास्तव, सीए आरके गाड़ोदिया, सीए महेंद्र जैन, सीए जेपी शर्मा, सीए उदय जायसवाल, सीए पंकज मक्कड़, सीए प्रवीण सिन्हा, सीए सूर्य नारायण राजगरिया, सीए राजीव कमल बिट्टू, सीए रिंकू खेमका, सीए अंजना अग्रवाल, सीए निशा अग्रवाल, सीए विनय विभाकर, सीए राधेश्याम अग्रवाल और झारखंड चेंबर के पूर्व अध्यक्ष सीए रणजीत गाड़ोदिडिया सहित अन्‍य उपस्थित थे।   

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT