नई दिल्ली। व्यक्ति का अपने शौक और जूनून कोई भी किला फतह कर सकता है। हालांकि कई बार अन्य क्षेत्र में करियर बना लेने पर यह पीछे छूट जाता है। हालांकि भाजपा की इस महिला विधायक ने अन्य क्षेत्र में करियर बनाने के बाद भी अपने शौक और जुनून को बनाए रखा। अनंत: उसका चयन पेरिस ओलंपिक 2024 के लिए हुआ।
भाजपा की विधायक श्रेयसी सिंह का 2024 पेरिस ओलंपिक के लिए चयन हुआ है। राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों में पदक जीतने के बाद वह 2020 में भाजपा में शामिल हो गईं थी। फिर बिहार के जमुई से विधायक बनी।
श्रेयसी न सिर्फ एक कुशल निशानेबाज हैं, बल्कि एक सक्रिय राजनीतिज्ञ भी हैं। वह पेरिस ओलंपिक में महिला ट्रैप शूटिंग में प्रतिस्पर्धा करने के लिए तैयार हैं। यह ओलंपिक शूटिंग में बिहार का पहला चयन है।
श्रेयसी ने गोल्ड कोस्ट, ऑस्ट्रेलिया में 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में महिला डबल ट्रैप में शूटिंग में स्वर्ण पदक जीता। ग्लासगो, स्कॉटलैंड में 2014 राष्ट्रमंडल खेलों में रजत पदक जीता।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8


