बड़ी खबर : 3 सिलेंडर मिलेंगे मुफ्त, पेट्रोल-डीजल भी हुआ सस्‍ता

मुंबई देश
Spread the love

मुंबई। लोगों को अब 3 सिलेंडर मुफ्त मिलेंगे। महिलाओं को महीना 15 सौ रुपये भी मिलेंगे। पेट्रोल और डीजल भी सस्‍ता होगा। इसकी घोषणा महाराष्ट्र सरकार ने की।

महाराष्‍ट्र सरकार ने महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपये और 3 सिलेंडर मुफ्त देने की घोषणा की। मध्‍य प्रदेश की तरह लड़की बहिन योजना की घोषणा उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने की।

राज्‍य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 3% टैक्स हटा दिया है। इससे ईंधन की कीमत प्रति लीटर 2 कम हो जाएंगी। सरकार ने महाराष्ट्र के 44 लाख किसानों का बिजली बिल बकाया माफ करने की घोषणा भी की।

महाराष्ट्र में जुलाई, 2024 से पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये मिलेंगे। पेट्रोल की कीमतों में कटौती के बाद महाराष्ट्र सरकार ने मध्यम वर्ग के मतदाताओं को भी खुश कर दिया है।

बताते चलें कि महाराष्‍ट्र में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है। माना जा रहा है कि इस घोषणा का मध्य प्रदेश की तरह पूरे महाराष्ट्र में व्यापक प्रभाव पड़ेगा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *