नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की प्रक्रिया अंतिम चरण में हैं। चुनाव का परिणाम 4 जून को आना है। चुनाव का रिजल्ट आने से पहले पाक अधिकृत कश्मीर (POK) को लेकर अच्छी खबर आई है।
दरअसल, पाकिस्तान के अतिरिक्त महाधिवक्ता (सरकारी वकील) ने इस्लामाबाद उच्च न्यायालय में स्वीकार किया कि ‘पीओके’ एक विदेशी क्षेत्र है। सरकारी वकील ने कहा कि कश्मीरी कवि अहमद फरहाद को इस्लामाबाद कोर्ट में पेश नहीं किया जा सकता क्योंकि पीओके हमारा नहीं बल्कि विदेशी क्षेत्र है।
प्रसिद्ध कश्मीरी कवि अहमद फरहाद के आईएसआई द्वारा अपहरण मामले में पाक सरकार के वकील ने यह सच स्वीकार किया है। इस बीच जज ने पूछा कि अगर पीओके एक विदेशी क्षेत्र है तो पाकिस्तानी रेंजर्स पाकिस्तान से वहां कैसे घुस आए।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल कहते हैं कि संपूर्ण जम्मू-कश्मीर, पीओके और लद्दाख भारत का अभिन्न अंग हैं। वे भारत के अभिन्न अंग थे। वे भारत के अभिन्न अंग हैं और वे भारत के अभिन्न अंग बने रहेंगे।
हाल ही में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि पीओके का भारत में विलय खुद हो जाएगा। ऐसा लगता है कि चीज़ें पहले से ही उस दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8