कृषि अनुसंधान परिसर ने गांव में प्रक्षेत्र दिवस का किया आयोजन

कृषि देश बिहार
Spread the love

पटना। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर ने नौबतपुर प्रखंड के गोपालपुर गांव में 27 जून को प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया। इसका विषय ‘जलवायु अनुकूल कृषि मौसम सेवाएं’ था। इसमें गोपालपुर गांव के लगभग 45 किसानों ने भाग लिया।

यह आयोजन संस्थान के फसल अनुसंधान प्रभाग द्वारा किया गया था। इसमें संस्थान से डॉ. मणिभूषण, डॉ. वेद प्रकाश, डॉ. अभिषेक कुमार दूबे एवं डॉ. सुरेन्द्र कुमार अहिरवाल मौजूद थे।

डॉ. मणिभूषण ने मौसम संबंधी मोबाइल एप एवं कृषि क्षेत्र में इसकी उपयोगिता के बारे विस्तृत रूप से जानकारी दी। डॉ. वेद प्रकाश ने किसानों को बदलते जलवायु परिदृश्य में खेती के लिए मौसम सेवाओं पर जानकारी दी। डॉ. अभिषेक कुमार दूबे ने फसलों से जुड़ी बीमारियों के निदान के बारे में बताया।

डॉ. सुरेन्द्र कुमार अहिरवाल ने किसानों को मत्स्य पालन के बारे बताया। डॉ. संजीव कुमार, डॉ. मनीषा टम्टा और डॉ. कुमारी शुभा ने गांव के सरपंच शंभुनाथ शर्मा के साथ मिलकर इस कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को कृषि मौसम संबंधी सूचनाओं की जरूरत को समझाना था, ताकि बदलते मौसम के दुष्प्रभाव से कृषि क्षेत्र में होने वाली क्षति को समय रहते कम किया जा सके |

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *