व्यस्ततम इलाके में प्रशासन ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान

झारखंड
Spread the love

विक्की कुमार

गुमला। जिले के चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के व्यस्ततम इलाके में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इसमें सोहन चौक के समीप दुकान के सामने लगाए गए बोर्ड, समान आदि को हटाया गया। दुकानदारों को हिदायत दी गई कि वे अपनी दुकान का समान अपने दायरे में ही रखें।

मौके पर उपस्थित चैनपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमिता लकड़ा ने कहा कि आए दिन दुकानदार अपनी दुकान के सामने सामान रख देते हैं। इससे आवागमन में काफी परेशानी होती है। कभी-कभी जाम तक की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। इसे लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है।

अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत चैनपुर बस स्टैंड से की गई। यह अल्बर्ट एक्का चौक होते हुए बजार टांड़ सोहन चौक तक चली। मौके पर चैनपुर थाना प्रभारी अजय यादव, एएसआई मदन शर्मा, ज़िप सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी सहित पुलिस के जवान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8