धूमधाम के साथ मनाया गया जैन मिलन बड़ौत का 50वां स्थापना दिवस

उत्तर प्रदेश देश
Spread the love

विवेक जैन

बागपत (उत्तर प्रदेश)। जैन मिलन बड़ौत का 50 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान भारतीय जैन मिलन के क्षेत्र संख्या 5 की प्रथम क्षेत्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी हुई। इसमें भारतीय जैन मिलन की बड़ौत, मेरठ, खेकड़ा, बागपत, हापुड़ की विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष, मंत्री एवं राष्ट्रीय व क्षेत्रीय पदधारी सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम के स्वागत अध्यक्ष वीर कमल जैन, चित्र अनावरणकर्ता वीर आदीश जैन एवं दीप प्रज्वलनकर्ता वीरांगना अंजली जैन रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय विशिष्ट संरक्षक वीर सुरेश जैन ऋतुराज, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर मनोज कुमार जैन ने कहा कि जैन समाज के ऊपर कभी भी कोई संकट आयेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उसका मुंहतोड जवाब दिया जायेगा।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रदीप जैन एडवोकेट, क्षेत्रीय मंत्री वीरांगना राखी जैन, नवीन जैन बब्बल, शाखा अध्यक्ष वीर पुनीत जैन, शाखा मंत्री वीर अनुराग मोहन, डॉ संजय जैन (सन्मति हॉस्पिटल), डॉ संजय जैन (होम्यो), राजेन्द्र जैन कानूनगो, संजीव जैन डाबर, सुधीर जैन पत्थर वाले, सन्तोष जैन एडवोकेट, विकास जैन, मयंक जैन, आदिश जैन सबगे वाले, कमल जैन किताब, यश जैन पैट्रोल पम्प वाले सहित जैन मिलन परिवार के सभी पदधारियों को सम्मानित किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *