समारोह में 40 संस्थाओं ने रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को किया सम्मानित

झारखंड
Spread the love

रांची। नई दिशा के तत्वावधान और लालपुर व्यवसाय समिति के सौजन्य से एक होटल में सम्मान समारोह का आयोजन 30 जून को किया गया। सम्मान समारोह में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद संजय सेठ का स्वागत एवं अभिनंदन 40 संस्‍थाओं ने किया। स्वागत भाषण लालपुर व्यवसाय समिति के अध्यक्ष निरंजन शर्मा ने दिया।

कार्यक्रम संयोजक मुकेश काबरा ने कहा रांची के सांसद को रक्षा राज्य मंत्री का विशिष्ट स्थान मिलना पूरे झारखंड के लिए गौरव की बात है। सम्मान समारोह में रांची गौशाला न्यास समिति, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, जेसीआई उड़ान, रांची गुजराती संघ, राउंड टेबल, कॉसमॉस क्लब, झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, रांची जिला दुर्गा पूजा समिति, झारखंड टिंबर ट्रेडर्स एसोसिएशन, रांची कैटल फीड,लायंस क्लब, वसुधा कल्याण सहित 40 से भी अधिक सामाजिक, व्यवसायिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने संजय सेठ का पुष्प गुच्छ, प्रतीक चिन्ह एवं साफा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

सम्मान समारोह में हजारीबाग, धनबाद, झरिया, गुमला सहित कई जिलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सांसद संजय सेठ ने कहा कि ईश्वर जब तक जीवन दिया है, तब तक निःस्वार्थ भाव से समाज का कार्य करता रहूंगा। कल भी कार्यकर्ता था, आज भी हूं और कल भी कार्यकर्ता रूप में कार्य करता रहूंगा। मेरे आचरण एवं व्यवहार रहन-सहन में मंत्री पद कभी हावी नहीं होगा। कहा कि रांची की सभी रेल योजनाओं का कार्य एवं विस्तार शीघ्र पूरा कराया जाएगा।

कार्यक्रम के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि सम्मान समारोह को सफल बनाने में नई दिशा के मुकेश काबरा, निरंजन शर्मा, अमित चौधरी, मनीष लोधा,श्रीराम शर्मा, मनोज कुमार, विष्णु प्रसाद, संजय सर्राफ, मनोज गुप्ता ने प्रमुख भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में संजीव विजयवर्गीय, चंद्रकांत रायपत, ऐश्वर्य सेठ, अशोक चौधरी, वासुदेव भल्ला, रतन जालान, शिव बिरला, अशोक पुरोहित, मनोज काबरा, मनोज कल्याणी, नरेश बंका, प्रमोद अग्रवाल, आनंद जालान, नीरज भट्ट, संजय जयसवाल, संजय पोद्दार, अविनाश कुमार, मनोज खेतान, शशांक भारद्वाज, नीरा बथवाल, मधु सर्राफ, रीना सुरेखा, नीरज चौधरी, मनीष साहू, सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat.whatsapp.com/Jj479fycWte2jCOAU5PANT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *