रांची। पहाड़ी मंदिर रोड स्थित श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा में 185 लोगों ने 17 जून को भोजन किया। स्व० धनवंती देवी की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र नीरज भट्ट, धीरज भट्ट, राजेश भट्ट एवं ममता राय ने इसे प्रायोजित किया था।
इस अवसर पर भट्ट परिवार के लोगों ने स्व. धनवंती देवी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित पुरुलिया रोड स्थित स्वर्ण भूमि अन्नपूर्णा सेवा केंद्र में 175 लाभुकों ने भोजन प्राप्त किया।
इस अवसर पर अन्नपूर्णा सेवा के संयोजक सुरेश चंद्र अग्रवाल ने कहा कि माता अन्नपूर्णा लोगों को इसी प्रकार सेवा करने की प्रेरणा प्रदान करें। प्रभु की कृपा सदैव इनके परिवार पर बनी रहे। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए अन्नपूर्णा सेवा निरंतर चलता रहेगा।
इस अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, महामंत्री विनोद कुमार जैन, प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप नारसरिया, संजय सर्राफ, मनोज रुइया, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, बबलू हरित, सांवरमल बुधिया, रमेश बंका सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने कहा कि दोनों अन्नपूर्णा सेवा स्व. सत्यनारायण नारसरिया और स्व. शारदा देवी नारसरिया की स्मृति में रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित हैं।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8