मतदान की ताकत से युवा अपनी तकदीर और तस्वीर बदल सकते हैं : डॉ ब्रजेश

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा के दिशानिर्देश पर एनएसएस इकाई द्वारा सघन मतदाता जागरुकता अभियान (2.0) चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत 6 मई को आरयू के आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार की अध्यक्षता में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं (पेंटिंग, स्लोगन, कविता लेखन एवं रील मेकिंग) का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि मतदान युवाओं के लिए ऐसी ताकत है, जिसके बल पर वे अपनी तकदीर एवं तस्वीर बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के इस महापर्व में जाति, पंथ, भाषा, भेदभाव से ऊपर उठकर मतदान करना चाहिए। लोकतंत्र को मजबूत करने में युवाओं को विशेष योगदान देना चाहिए। मतदाता जागरुकता अभियान के दूसरे चरण में पहली बार मतदाता बने युवाओं की अधिक हिस्सेदारी के लिए कई प्रयोग किए जा रहे हैं, जिसका परिणाम काफी सार्थक होगा।

आज की विभिन्न प्रतियोगिताओं में निर्णायक मंडल में  डॉ पूनम सहाय, डॉ जयप्रकाश रजक, डॉ किशोर सुरीन, डॉ तारकेश्वर सिंह मुंडा, अनुभव चक्रवर्ती आदि शामिल थे।

पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रज्ञा भारती, कनकलता कुमारी, सुरभि कुमारी, नेहा कच्छप, अंजली कुमारी, कनुप्रिया सिन्हा, स्नेहा रानी, आतिया अंजुम, आरती कुमारी, दिलीप कुमार यादव, वंदना कुमारी, सुरजीत बेदिया, अंकिता गाड़ी,प्रियंका भारती, अनुप्रिया कुजूर शामिल हुए।

कविता लेखन में राहुल कुमार रॉय, सुमन प्रभा, अमीषा कुमारी, लवली वर्णवाल, विनय मुंडा, प्रीति कुमारी, रेशमा मुंडा, आकांक्षा, उज्ज्वल पाण्डेय, अमरनाथ कुमार सिंह, कविता कुमारी, रीना कुमारी शामिल हुए।

स्लोगन, क्विज एवं रील मेकिंग में 150 से ज्यादा छात्र – छात्राएं शामिल हुए। मतदाता जागरुकता अभियान में युवाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।