इस तकनीक से पंचघाघ जलप्रताप की बढ़ी खूबसूरती, प्रचंड गर्मी में भी आ रहा मजा

झारखंड
Spread the love

  • लोग नहाने और घंटों जलक्रीड़ा करने का उठा रहे हैं आनंद

खूंटी। देश में प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इसके कारण कई नाले, झरने, तालाब सूख चुके हैं। इसके बीच झारखंड के खूंटी जिले के मुरहू का पंचघाघ जलप्रपात इन दिनों सैलानियों को वाटर पार्क का मजा दे रहा है। लोग झरने और उसके नीचे बने लेक में नहाने और घंटों जलक्रीड़ा करने का आनंद उठा रहे हैं।

तीन-चार वर्ष पहले गर्मी के दिनों में बनई नदी सूख जाती थी। झरनों का बहना बंद हो जाता था। हालांकि पिछले तीन वर्षों से लगातार नदी बचाओ अभियान के तहत बनई नदी में कई बोरीबांध बनाए जा रहे हैं, जिसके कारण इस प्रचंड गर्मी में भी नदी में पर्याप्त पानी है। झरने निरंतर बह रहे हैं। बोरीबांध स्‍थानीय लोगों के सहयोग और श्रमदान से बनाए जा रहे हैं।

इन दिनों पंचघाघ में रांची और खूंटी से लोग पंचघाघ पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोग भी यहां पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को जिले के आईटीडीए निदेशक शिकारी कच्छप भी सपरिवार पंचघाघ पहुंचे। नहाने के साथ जलक्रीड़ा का आनंद उठाया।

बनई नदी के पानी की धार को मोड़कर मुख्य झरने की ओर ले जाने के लिए शुक्रवार को पंचघाघ के पर्यटक मित्रों और सेवा वेलफेयर सोसाईटी के अध्यक्ष के द्वारा श्रमदान कर दो बोरीबांध बनाए गए। इन दोनो बांधों के बनने के बाद अब बनई नदी में दूर तक पानी भर गया है। झरने में भी पर्याप्त पानी है।

झरने से गिरते पानी का आनंद सैलानी ले रहे हैं। नदी में जमें पानी से पंचघाघ मोड़, कोलोम्दा समेत आसपास के गांवों के लोग नहाने-धोने पहुंच रहे हैं। नदी में पानी के ठहराव से इस गर्मी में पंचघाघ की खूबसूरती बढ़ गई है।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8