मतदाता जागरुकता अभियान का समापन, एनएसएस स्‍वयंसेवक किए गए सम्‍मानित

झारखंड
Spread the love

  • सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदान प्रक्रिया में भाग लेना आवश्यक : के रवि कुमार

रांची। रांची विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के मतदाता जागरुकता अभियान (2.0) का समापन समारोह मोरहाबादी के आरयू स्थित आर्यभट्ट ऑडिटोरियम में 21 मई को हुआ। सम्मान समारोह सह पुरस्कार वितरण कार्यक्रम की अध्‍यक्षता आरयू के कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने की। समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार थे। जागरुकता कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी स्वयंसेवकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर के रवि कुमार ने रांची विश्वविद्यालय के एनएसएस द्वारा मतदाता जागरुकता अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। सभी से मतदान करने की अपील की। उन्होंने सभी से पहले स्वयं मतदान करने एवं दूसरों को इसके लिए प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण के लिए मतदान प्रक्रिया में भाग लेना अति आवश्यक है। एक नागरिक के रूप में मतदान करना गर्व का विषय है। कर्तव्य बोध की भावना से इसका निर्वहन करना चाहिए। सुखद और समृद्ध भविष्य के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। सबसे ज्यादा युवा मतदाता हैं। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से हम मतदान प्रतिशत का लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

कुलपति डॉ अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में एनएसएस स्वयंसेवकों की भूमिका अहम है। देश युवा हाथों में रहे, इसके लिए प्रत्येक युवाओं को मतदान करना चाहिए। उन्होंने एनएसएस सेवकों से आह्वान किया कि वोट प्रतिशत को बढ़ाने के लिए लोगों को जागरूक करते रहें।

राज्य एनएसएस पदाधिकारी सह समन्वयक रांची विश्वविद्यालय डॉ ब्रजेश कुमार ने विषय प्रवेश करते हुए बताया कि 30 अप्रैल से 21 मई तक राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा विभिन्‍न मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके तहत मतदाता जागरुकता रैली, नुक्कड़ नाटक, भाषण प्रतियोगिता, चित्रांकन प्रतियोगिता, रील मेकिंग, फोटोग्राफी, रंगोली, निबंध, क्विज, कविता एवं स्लोगन लेखन सहित रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट एवं अन्य सार्वजनिक क्षेत्रों में मतदाता जन सम्पर्क, कैंडल मार्च, प्रभात फेरी, साईकल रैली आदि आयोजित किए गए।

आरयू के डीएसडब्ल्यू डॉ सुदेश कुमार साहू ने स्वागत किया। कार्यक्रम को सहायक निर्वाचन पदाधिकारी देव दास दत्ता ने भी संबोधित किया। मंच संचालन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कुमारी उर्वशी ने किया। परीक्षा नियंत्रक डॉ आशीष कुमार झा ने धन्यवाद किया। आरयू के विभिन्न महाविद्यालय व विभागों के एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सहित 600 से ज्यादा एनएसएस के स्वयंसेवक उपस्थित रहें।

प्रतियोगिता के विजेता

कविता लेखन प्रतियोगिता में जनजातीय भाषा विभाग की रीना कुमारी प्रथम, हिंदी विभाग रांची विश्वविद्यालय की अमीषा कुमारी द्वितीय और हिंदी विभाग रांची विश्वविद्यालय की सुमन प्रभा तृतीय स्थान पर रहीं।

क्विज प्रतियोगिता में जगतपाल महतो (आरटीसी बी.एड. कॉलेज), नेहा तिर्की (रांची विमेंस कॉलेज), द्वारिका वर्मा (आरटीसी बी.एड कॉलेज), उज्ज्वल कुमार (मारवाड़ी कॉलेज) से विजेता रहे।

मोबाइल रील मेकिंग प्रतियोगिता में बिरसा कॉलेज खूंटी के नवीन किशोर प्रथम, गोस्सनर कॉलेज रांची के रीकेश कुमार भारद्वाज द्वितीय और हिंदी विभाग रांची विश्वविद्यालय की अदिति कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

रंगोली प्रतियोगिता में वनस्पति शास्त्र रांची विश्वविद्यालय के सचिन कुमार प्रथम, कुरमाली विभाग रांची विश्वविद्यालय के जयललिता महतो द्वितीय ,उदय मेमोरियल बी.एड कॉलेज की निशा कुजूर तृतीय स्थान पर रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता में डोरंडा कॉलेज रांची की आरती कुमारी प्रथम, स्नातकोत्तर हिंदी विभाग की प्रियंका भारती द्वितीय, आरटीसी बी.एड. कॉलेज की वंदना कुमारी तृतीय स्थान पर रहीं।

स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर निशांत कुमार साहू गोस्सनर कॉलेज, द्वितीय स्थान पर पीयूष कुमार मारवाड़ी कॉलेज, स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग के छात्र आशुतोष नारायण तृतीय स्थान पर रहे।

भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर आदित्य राज स्नातकोत्तर अंग्रेजी विभाग रहे। द्वितीय स्थान पर अमरनाथ कुमार सिंह स्नातकोत्तर हिंदी विभाग से रहे। मारवाड़ी कॉलेज के प्रणव राम तिवारी तृतीय स्थान पर रहे।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर डोरंडा कॉलेज रांची के आकाश कुमार, द्वितीय स्थान पर रांची विमेंस कॉलेज की आस्था कुमारी, तृतीय स्थान पर आरटीसी बी.एड कॉलेज की रूपाली झा रहे।

रांची विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों एवं स्नातकोत्तर विभाग के प्रोग्राम ऑफिसर को भी मतदाता जागरुकता कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले प्रोग्राम ऑफिसर में डॉ कुमुद कला मेहता, डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ जयप्रकाश रजक, डॉ कुमारी भारती सिंह, डॉ हर्षिता सिंहा, डॉ सीमा सुरीन, डॉ मल्लिका, डॉ सुब्रतो सिंहा, डॉ अनुभव चक्रवर्ती, डॉ पूनम निगम सहाय, डॉ निक्कू कुमारी रहें।

राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई 1 जवाहर विद्या मंदिर श्यामली रांची के प्रोग्राम ऑफिसर शशांक कुमार सिन्हा और उनके उन कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया। उन्होंने मतदाता जागरुकता में अपनी विशेष सहभागिता प्रकट की। सभी वॉलिंटियर्स कक्षा 12 के थे। वॉलिंटियर्स में अनंत शंकर, अक्षय आनंद, साहिल जयसवाल, प्रांजल, वैभव कुमार, वंशिका जैन, अनुष्का रानी, नैना पंडित, निशा  कुमारी सिंह, प्रतिष्ठा चड्ढा, कनक प्रिया, आस्था कुमारी, अनुप्रिया, आद्या साहू, तान्या खत्री, समृद्धि सिंह राजपूत, समृद्धि सुमन, आराध्या आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस के टीम लीडर्स पुरुषोत्तम, अंकित,सुरभि, रिकेष, दिवाकर, स्वरा, खुशबू, प्रेरणा, नवीन, आस्था, खुशी, सुजल, ऋषि, दीपक, उज्ज्वल आदि का योगदान रहा।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8