सिल्ली पॉलीटेक्निक में कंप्यूटेशनल और गणितीय तरीके पर दो दिनी राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

झारखंड
Spread the love

बतौर मुख्य अतिथि आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो ने अन्य अतिथियों के साथ किया उद्घाटन

सिल्ली। सिल्ली पॉलीटेक्निक में शनिवार से कंप्यूटेशनल गणितीय तरीके पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन (सीएम एईएस 2024) का उद्घाटन मुख्य अतिथि आजसू प्रमुख सुदेश कुमार महतो एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में जेइऊटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर डीके सिंह,  जेसीएसटीआई के एक्सक्यूटिव डायरेक्टर डॉ राजा शेख, टेक्नो इंडिया के वाइस  चेयरमैन मोहित चट्टोपाध्याय,  आइईआइ के अध्यक्ष एमके गुप्ता, सिल्ली पॉलिटेक्निक के निदेशक डॉ. बीबी चट्टोपाध्याय, प्रचार्य समीर शर्मा समेत अन्य शिक्षाविद उपस्थित थे।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुदेश कुमार महतो ने कहा कि प्रौद्योगिकी हमारे जीवन का एक अविभाज्य और अभिन्न अंग बन गई है। प्रौद्योगिकी के विकास से राष्ट्र का विकास तय करता है, जैसे की  विकसित भारत 2047.

उन्होंने कहा कि, हमारे राष्ट्र के विकास के लिए प्रतिभा पलायन को रोका जाना चाहिए। समाज और राष्ट्र के विकास के लिए मानसिक रूप से तैयार होना चाहिए। हमें अपनी स्थिरता के लिए नई तकनीकों को अपनाना और अनुकूल बनाना होगा।

सिल्ली पॉलिटेक्निक सिल्ली का गौरव है। उन्होंने कहा कि सिल्ली पॉलिटेक्निक के छात्र एवं छात्राएं एक परिवार के सदस्य की तरह हैं। प्रोफेसर डीके सिंह ने कहा कि, गणित भाषाओं की रानी है। कम्प्यूटिंग इस पीढ़ी की आवश्यकता है।

गणित और कंप्यूटर के बीच संबंध में कंप्यूलेटेड गणित को जन्म दिया है, जो दुनिया पर राज कर रहा है। उद्यमिकता को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। राष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन में कॉलेज के सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।