रेलवे स्‍टेशन से एक महिला सहित तीन गिरफ़्तार, 11 लाख का ब्राउन शुगर बरामद

अपराध झारखंड
Spread the love

रांची। रांची रेलवे स्‍टेशन से एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से ब्राउन शुगर भी बरामद किया गया। गुप्‍त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई कई।

4 मई, 2024 को सूचना मिली थी कि‍ रेल परिसर में ब्राउन शुगर की ख़रीद फ़रोख़्त हो सकती है। इसकी तुरंत सूचना पोस्ट कमांडर (रांची) दिगंजय शर्मा ने रांची के सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह को दी। साथ ही, इसकी सूचना स्थानीय थाना चुटिया को दी गई।

अविलंब कार्रवाई करते हुए सहायक सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर टीम का गठन कर रेल परिसर में सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया। जांच के दौरान गठित टीम ने तीन तस्करों को गिरफ़्तार किया। इसमें एक महिला भी शामिल थीं। उनके पास से 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर की बारामदगी हुईं। इसका अनुमानित मूल्य 11 लाख 13 हज़ार आंकी गयी।

सहायक सुरक्षा आयुक्त के आदेश पर बरामद ब्राउन शुगर को जब्‍त किया गया। तस्करी में शामिल सभी तीनों आरोपियों को जब्‍त सामग्री के साथ स्थानीय थाना चुटिया को अग्रिम कार्रवाई के लिए सुपुर्द किया गया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8