श्री मदन मोहन मंदिर के स्थापना दिवस पर हुआ सुंदर कांड का पाठ

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। कांके के बोड़ेया स्थित ऐतिहासिक श्री मदन मोहन मंदिर का स्थापना दिवस शुक्रवार को मनाया गया। मौके पर भगवान श्री मदन मोहन स्वामी का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिर को भी आकर्षक ढंग से सजाया गया। इस अवसर पर पंडित प्रमोहित पांडेय ने वैदिक मंत्रों से पूजा अर्चना कराई।

शाम में महाआरती की गई। भोग प्रसाद का वितरण भक्तों के बीच किया गया। इस अवसर पर बरियातू के पवन शर्मा की भजन मंडली द्वारा सुंदर कांड का पाठ और भजनों की प्रस्तुति की गई। इसमें बोड़ेया, अरसंडे, संग्रामपुर, होचर  सहित अन्य गांवों से आए हुए भक्त शामिल हुए।

पूजा के आयोजन में अध्यक्ष सुधांशु तिवारी, सचिव मनोज तिवारी, गोपाल तिवारी, गोविन्द तिवारी, बिरेंद्र तिवारी, विनय तिवारी, राकेश तिवारी, सोनु तिवारी, कामेश्वर तिवारी व मंदिर समिति के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा। 

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8