अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर समर्पण शाखा ने नर्सों का किया सम्मान

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने लेक रोड स्थित माया नारंग नर्सिंग होम में अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया। इस अवसर पर संगठन ने नर्सों को उपहार देकर सम्मानित किया।

शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने कहा कि नर्सों दिन रात ड्यूटी करती है। अपनी मेहनत और सेवा से मरीजों के चेहरे पर मुस्कान ला देती है। बीमारी जल्द रिकवर होती है। जन सेवा प्रभारी दीपिका मोतिका, चंद्रकला एवं संयोजिका कविता सोमानी ने मिलकर कार्यक्रम को लाइनअप किया।

मौके पर शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव सुभा अग्रवाल, दीपिका मोतिका, चंद्रकला, कविता सोमानी, कविता जालान, पूजा जैन उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8