प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुमका में, 30 मई को पहुंचेंगे राहुल गांधी, नड्डा कल देवघर में

झारखंड
Spread the love

रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दुमका में भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। 30 मई को कांग्रेस के स्टार प्रचारक राहुल गांधी भी दुमका पहुंचेंगे।

झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में संताल परगना की 3 सीटों पर चुनाव होना है। गोड्डा, दुमका व राजमहल में एक जून को मतदान है। पार्टियों ने अब संताल परगना में जोर लगाया है। एनडीए और इंडिया गठबंधन के बड़े नेता व स्टार प्रचारक संताल परगना पहुंच रहे हैं।

नरेंद्र मोदी एक बार फिर 28 मई को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में दुमका एयरपोर्ट मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले पीएम मोदी झारखंड में 6 चुनावी सभा कर चुके हैं।

इधर, कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता व स्टार प्रचारक राहुल गांधी 30 मई को दुमका पहुंचेंगे। इससे पहले राहुल गांधी झारखंड के चाईबासा और गुमला के बसिया में जनसभा कर चुके हैं।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 29 मई को देवघर में 3 चुनावी सभा को संबोधित कर पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।