रांची। भारतीय शिक्षण मंडल युवा आयाम के तत्वावधान में आयोजित शोध पत्र लेखन प्रतियोगिता ‘विजन फॉर विकसित भारत’ के पोस्टर का विमोचन 21 मई को सरला बिरला विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। शोधपत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा, विधि एवं न्याय, भारतीय ज्ञान परंपरा, ग्रामीण विकास एवं स्वरोजगार, वाणिज्य, अर्थशास्त्र एवं प्रबंधन, कला, साहित्य एवं संस्कृति तथा कई अन्य विषयों को सम्मिलित किया गया है।
विमोचन के पूर्व एसबीयू के कुलपति प्रो.गोपाल पाठक की अध्यक्षता में प्रतियोगिता के संदर्भ में एक बैठक हुई। बैठक के दौरान भारतीय शिक्षण मंडल झारखंड प्रांत कार्यकारिणी के संरक्षक मंडल के अध्यक्ष रंजीत कुमार मिश्रा ने प्रतियोगिता के निमित्त कई महत्त्वपूर्ण जानकारियां दी।
इस दौरान महिला प्रकल्प प्रमुख डॉ सपना त्रिपाठी, युवा आयाम प्रमुख सुबोध कुमार, सह युवा आयाम प्रमुख पवन कुमार, हजारीबाग जिला युवा प्रमुख विशाल प्रताप सिंह एवं अन्य सदस्यों के अलावा विवि के कुलसचिव प्रो. वी.के. सिंह समेत विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे।
शोधपत्र लेखन प्रतियोगिता में 40 वर्ष से कम उम्र के स्नातक, स्नातकोत्तर, शोधार्थी एवं अन्य हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 30 जून और शोधपत्र जमा करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2024 रखी गई है।
प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रांत स्तर पर विशेष पुरस्कार दिए जायेंगे। साथ ही प्रांत से चयनित शोधकर्ताओं को 15 से 17 नवंबर तक राष्ट्रीय स्तर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले सम्मेलन में आमंत्रित किया जाएगा। इसमें चयनित शोधकर्ताओं को प्रतिष्ठित संस्थानों में शोध करने का अवसर भी प्राप्त होगा।
प्रतियोगिता से संबंधित आवश्यक जानकारी www.bsmbharat.org पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए सुबोध कुमार (8789733278), पवन कुमार (9709984749) एवं राहुल कुमार (9040663291) से संपर्क किया जा सकता है।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8