मतदाता जागरुकता अभियान के तहत एनएसएस ने कराई प्रतियोगिताएं

झारखंड
Spread the love

रांची। रांची विश्‍वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सघन मतदाता जागरुकता अभियान (2.0) के अंतर्गत 30 अप्रैल से 22 मई, 2024 तक विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसके तहत 4 मई को विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं (भाषण, निबंध, स्लोगन ) का आयोजन रांची विश्वविद्यालय के मोरहाबादी स्थित आर्यभट्ट सभागार में किया गया। इसकी अध्‍यक्षता रांची विश्‍वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने की।

कार्यक्रम में विशेष रूप से विभिन्न विभागों और महाविद्यालय के एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारियों डॉ पूनम निगम सहाय, डॉ कुमारी उर्वशी, डॉ कुमारी भारती सिंह, डॉ कुमुद कला मेहता, डॉ जयप्रकाश रजक, डॉ अनुभव चक्रवर्ती, डॉ किशोर सुरीन, डॉ तारकेश्वर सिंह मुंडा, डॉ सुजाता टेटे ने सहभागिता निभाई।

इस अवसर पर डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए एनएसएस के स्‍वयंसेवक अपना योगदान दें। अपने गांव, शहर और आसपास के लोगों को मतदान करने के लिए मतदान केन्द्र तक लाने के लिए प्रेरित करें, ताकि कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने में वंचित न रह जाए।

डॉ कुमार ने कहा कि हर भारतीय को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए। मतदान भविष्य का विधाता होता है। युवा मतदाताओं को मतदान के लिए जागरूक करना चाहिए। मतदान से योग्य उम्मीदवार को चयनित करें। एक जिम्मेदार मतदाता ही जागरुकता ला सकता है। हमें वोट डालने का अधिकार है। इसका उपयोग करना चाहिए। मतदान प्रतिशत बढ़ाना भी हमारी एक बड़ी जिम्मेदारी है, ताकि लोकतंत्र को और मजबूत बनाया जा सके।

स्लोगन प्रतियोगिता में शोभा कुमारी, महेश पाहन, पीयूष कुमार, अभिनव कुमार, रोशन कुमार, निशांत कुमार, एलेक्स खलखो, आशुतोष नारायण, उदय शंकर प्रजापति ने सहभागिता की।

निबंध प्रतियोगिता में रोहिणी कुमारी, आस्था कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, डॉली कुमारी, आकाश कुमार, अनीशा सोनी, खुशी भारती, अनुष्का रानी, प्रियांशु कुमार, श्रुति भारद्वाज ,राहुल कुमार, रूपल झा, शिवम मिश्रा, अनुष्का कुमारी, युवराज कुमार केसरी, मुस्कान कुमारी, अंजली प्रियंका, विशाल दुबे, अंजलि प्रियंका कुंडवाला ने सहभागिता की।

भाषण प्रतियोगिता में प्रणव राम तिवारी, मृगेंद्र कुमार, सोनम कुमारी, दीप्ति कुमारी, शशांक कुमार त्रिवेदी, सूरजमानी उरांव, सलोनी कुमारी, शुभम कुमार, आदित्य राज, अमरनाथ कुमार सिंह, ऋतिक कुमार, रोहित कुमार ने अपने विचार रखें। लगभग 200 कार्यकर्ताओं ने उपरोक्त कार्यक्रम में समय में शामिल होकर इसे सफल बनाया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।