दिल्ली की तिहाड़ जेल में कैदी की हत्या, मचा हड़कंप, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। हैरान कर देने वाली खबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल से आई है, जहां शुक्रवार को एक बंदी की हत्या कर दी गई। जेल में बंदियों के दो गुटों के बीच झड़प के दौरान घायल हुए बंदी की मौत हो गई।

जेल सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक करीब 3 बजे जेल नंबर 3 में बंदियों के बीच झगड़ा हो गया था। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि जेल में अलार्म बजाना पड़ा।

लड़ाई में एक सेवादार कैदी की मौत हो गई। मृतक का नाम दीपक है, जिसकी उम्र 29 साल है और हत्या के केस में सजा काट रहा था। उस पर अब्दुल बशीर नाम के दूसरे बंदी ने हमला किया था।