कांके सरना मैदान में 20 युगलों का सरना रीति-रिवाज से सामूहिक विवाह

झारखंड
Spread the love

रांची। कांके सरना मैदान में सरना सरना प्रार्थना सभा व सरना समिति कांके क्षेत्र के संयुक्त तत्वावधान में सामूहिक विवाह का आयोजन 12 मई को किया गया। कार्यक्रम में सरना समाज के रांची रामगढ़, लोहरदगा, गुमला जिले के 20 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया। गांव के पहान महादेव मुंडा, बैजनाथ उरांव, कुना टोप्पो, बुतरु पहान, बरतु पहान, झरी पहान, छेदी मुंडा ने शादी सम्पन्न कराई।

इस दौरान मुख्य अतिथि झामुमो के वरीय नेता निरंजन कालिंदी, सरना समिति के अध्यक्ष रंजीत टोप्पो, संरक्षक एतवा गाड़ी, कैलाश उरांव, देवा उरांव, सूरज टोप्पो, फुलमनी उरांव, सहित अन्य लोगों ने वर-वधू को उनके वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही, प्रमाण पत्र व तोहफा देकर गाजे बाजे व सामूहिक नृत्य करते हुए विदाई किया।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8