रांची। मारवाड़ी युवा मंच समर्पण शाखा ने शिव मंदिर सेवा सदन पार्क में अमृतधारा के तहत स्थाई प्याऊ लगाया। इसमें विवेक बजाज ने सहयोग किया।
इसके उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय संयोजक (अमृतधारा) वरुण जालान विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित थे। शाखा द्वारा अंग वस्त्र देकर उन्हें सम्मानित किया गया। दानदाता और उनके परिवारजनों को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
मंदिर कमेटी के अशोक पुरोहित ने कार्यक्रम को सुचारू रूप से करने में सहयोग किया। उन्होंने कहा कि मंदिर में अमृतधारा लगने से दर्शनार्थियों को इसका लाभ मिलेगा।
इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, निकिता जालान, शशि बंका, पूजा अग्रवाल और कोमल पोद्दार उपस्थित भी थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरिता बथवाल ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8