मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने जागरुकता अभियान चलाया

झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा ने रातु रोड मेट्रो गली के सामने  विश्व धूम्रपान निषेध दिवस के अवसर पर एक जागरुकता अभियान चलाया। अध्यक्ष विनीता सिंघानिया ने कहा कि धूम्रपान से काफ़ी नुक़सान होता है। किसी की जान भी जा सकती है। इसका सेवन बिलकुल नहीं करना चाहिए।

स्वास्थ्य प्रभारी कोमल झुनझुनवाला और संयोजिका आशा सर्राफ ने इस कार्यक्रम की पूरी तैयारी की। पोस्टर के माध्यम से लोगों को धूम्रपान के प्रति जागरूक किया गया। इससे सेहत पर होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया।

इस कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, पूर्व अध्यक्ष मीना टाइवाला, कोमल झुनझुनवाला, आशा सर्राफ़, रितु पोद्दार, कोमल पोद्दार उपस्थित थीं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी सरित बथवाल ने दी।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8