परशुराम जयंती पर 10 मई को शोभा यात्रा निकालेगा मारवाड़ी ब्राह्मण सभा

धर्म/अध्यात्म झारखंड
Spread the love

रांची। मारवाड़ी ब्राह्मण सभा भगवान श्री परशुराम जयंती पर 10 मई को विभिन्न आयोजन करेगा। ब्राह्मण सभा रांची में प्रात: 9 बजे सालासर मंदिर प्रांगण मे हवन व पूजन का आयोजन किया गया है। इसमें मुख्य यजमान योगेश सारस्वत सहपत्नी रहेंगे। आचार्य श्याम सुंदर भारद्वाज हवन पूजन सम्पन्न कराएंगे।  

संस्था के अध्यक्ष रमेशचंद शर्मा और मंत्री किशनलाल शर्मा ने बताया कि परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 3 बजे से विशाल शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इसमें 501 निशान ध्वजा के साथ भजन मंडली, अनुपम झांकी, ढोल नगारा, बैंड बाजा संग नगर भ्रमण करेंगे।

शोभा यात्रा ब्राह्मण भवन से प्रस्थान कर कार्ट सराय रोड, ईस्ट मार्केट रोड, मारवाड़ी टोला, गांधी चौक, शहीद चौक, जैन मंदिर रोड, बडालाल स्ट्रीट, सेवा सदन पथ करते हुए पुन: ब्राह्मण भवन पहुंचेगी। इसके संयोजक अशोक पुरोहित व सुनील शर्मा, सह संयोजक नथमल शर्मा, अमित सारस्वत, कमल शर्मा ‘कल्लू’, मनीष शर्मा व चेतन शर्मा को मनोनीत किया गया है।

संयोजक अशोक पुरोहित व सुनील शर्मा ने बताया कि आयोजन को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही है। उन्होंने कहा कि शाम 6.30 बजे शोभा यात्रा समापन आरती, सांय 7 बजे से प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण समारोह और शाम 7.30 बजे से श्री परशुरामजी जन्मोत्सव का सामूहिक प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया है।

निवर्तमान अध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने बताया कि शोभायात्रा में समाज के गणमान्य, प्रबुद्धजन, राजनीतिक प्रतिनिधि, महिला बहने एवं बच्चे शामिल होंगे। उन्होंने समाज से अपील की कि वे इस पावन अवसर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में शामिल होकर समस्त आयोजन को सफल बनाये। शोभा यात्रा में विशेष रूप से देश का महापर्व लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की जाएगी।

शोभायात्रा व समस्त आयोजन को सफल बनाने में अरुण जोशी, प्रदीप शर्मा, महेंद्र शर्मा,श्याम सुंदर गोवला, गुलाब शर्मा, ललित माटोलिया, विनय जोशी, अनिल शर्मा, धर्मचंद शर्मा, अमित शर्मा, मनोज शर्मा, पायल शर्मा, अनिता शर्मा, अमृता शर्मा सक्रिय रूप से लगे हुए हैं।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8