लोकसभा चुनाव : सातवें चरण में देश भर में 904 उम्मीदवार मैदान में

नई दिल्ली देश
Spread the love

  • 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए 2105 नामांकन पत्र दाखिल किए गए

नई दिल्‍ली। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में 8 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से 904 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इस चरण के लिए 1 जून, 2024 को मतदान होना है। लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें चरण में होने वाले मतदान के लिए 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 57 संसदीय क्षेत्रों के लिए 2105 नामांकन पत्र दाखिल किए गए थे। सभी 8 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के लिए चरण 7 के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2024 थी। दाखिल किए गए सभी नामांकनों की जांच के बाद 954 नामांकन वैध पाए गए।

चरण 7 में, पंजाब में 13 संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों से अधिकतम 598 नामांकन फॉर्म थे, इसके बाद उत्तर प्रदेश में 13 संसदीय क्षेत्रों से 495 नामांकन थे। बिहार के 36-जहानाबाद संसदीय क्षेत्र से सर्वाधिक 73 नामांकन पत्र प्राप्त हुए, इसके बाद पंजाब के 7-लुधियाना संसदीय क्षेत्र से 70 नामांकन पत्र प्राप्त हुए। 7वें चरण के लिए एक संसदीय क्षेत्र में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की औसत संख्या 16 है।

राज्य/केंद्रशासित प्रदेशवार विवरण

क्र.सं.राज्य/ केंद्रशासित प्रदेश7वें चरण में संसदीय सीटों की सं.नामांकन प्रपत्र प्राप्त हुएजांच के बाद वैध उम्मीदवारनाम वापसी के बाद अंतिम रूप से चुनाव मैदान में उम्मीदवार
1बिहार8372138134
2चंडीगढ़1332019
3हिमाचल प्रदेश4804037
4झारखंड31535552
5ओडिशा61596966
6पंजाब13598353328
7उत्तर प्रदेश13 495150 144
8पश्चिम बंगाल9 215129124
 कुल572105954904

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8