रांची। मैकी रोड स्थित लालजी एनक्लेव में झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के ऑफिस कार्यालय की पार्किंग स्थल के मेन गेट में अस्थाई प्याऊ का शुभारंभ किया गया। यहां लोगों को घड़े का ठंडे पानी मिलेगा। विधिवत पूजन के साथ 4 मई को झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत ने इसका उद्घाटन किया।
संघ के सचिव प्रमोद सारस्वत ने बताया कि उपरोक्त ठंडे शुद्ध घड़े का जल यहां से आने जाने वालों को इस गर्मी में राहत देगा। उनकी प्यास बुझाएगा। आसपास में रहने वाले छोटे दुकानदार, सब्जी मंडी के दुकानदार, रिक्शा चालक, ठेला चालक सहित मजदूर व दूर दराज से आने वाली महिलाएं और बच्चे इसका लाभ ले सकेंगे। प्रतिदिन प्रात 9 बजे से सायं 6 बजे तक प्याऊ लोगों के लिए खुला रहेगा।
इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत, उपाध्यक्ष अमरचंद बेगानी, सचिव प्रमोद सारस्वत, कोषाध्यक्ष सौरभ कटारुका, पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लोहिया, अनिल जालान, उमाशंकर कनोडिया, मुन्ना सिंह, राजेश कुमार सहित कई सदस्य उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।