Jharkhand Weather : कल से 2 जून तक बारिश, इन जिलों में मिलेगी गर्मी से राहत

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। मई का महीना खत्‍म होने को है। झारखंड में कई जिलों में गर्मी का प्रकोप है। राज्‍य में कल यानी 28 मई से 2 जून तक बारिश होने की संभावना है। इससे कई जिले के लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्‍मी है। कल कई जगह आंधी चलने के साथ वज्रपात हो सकता है। इसे लेकर अलर्ट जारी किया गया है। यह जानकारी एयरपोर्ट स्थित रांची मौसम केंद्र ने 27 मई, 2024 को दी।

तापमान में बढ़ोतरी होगी

मौसम केंद्र के अनुसार राज्‍य में अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 से 4 दिनों में इसमें धीरे-धीरे 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

कल ये यहां बारिश संभव

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी भागों में 28 से 30 मई तक कहीं-कहीं हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।

31 मई को यहां बारिश

केंद्र के अनुसार 31 मई को राज्‍य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका प्रभाव साहिबगंज, पाकुड़, गोड्डा, दुमका जिलों में देखने को मिलेगा।

1-2 जून को भी बारिश

केंद्र के अनुसार 1 और 2 जून को राज्‍य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍के से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।

यहां आंधी और वज्रपात

राज्‍य के उत्‍तर-पूर्वी 28 मई को कहीं-कहीं गर्जन के साथ तेज हवा चलने और वज्रपात की आशंका है। हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां सीधे पढ़ें खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8