Jharkhand Weather : डिप्रेशन में बदला लो प्रेशर एरिया, जानें झारखंड में असर

मौसम झारखंड
Spread the love

Jharkhand Weather : रांची। बंगाल की खाड़ी में मौजूद लो प्रेशर एरिया अब डिप्रेशन में तब्‍दील हो गया है। यह उत्‍तर-पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। कल यानी 25 मई की सुबह इसके चक्रवात में बदलने की संभावना जताई जा रही है। इसका प्रभाव कुछ प्रभाव देखने को मिलेगा। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र के प्रमुख अभिषेक आनंद ने 24 मई, 2024 को दी।

तापमान में गिरावट

राज्‍य में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है। इसके बाद अगले 3 दिनों में इसमें 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना है।

कल से यहां होगी बारिश

आनंद के अनुसार 25 से 28 मई तक राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्‍य भागों में कुछ स्‍थानों पर गर्जन के साथ हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में देखने को मिलेगा।

29-30 को यहां बारिश

आनंद के अनुसार 29 और 30 मई को राज्‍य के पूर्वी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्‍की बारिश होने की संभावना है। इसका असर गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार जिले में पड़ने की उम्‍मीद है।

यहां आंधी और वज्रपात

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण और मध्‍य भागों में 25 से 27 मई तक कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात संभव है। इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में देखने को मिलेगा।

राज्‍य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिण और मध्‍य भागों में 28 मई को कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात संभव है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ जिलों में देखने को मिलेगा।

यहां पढ़े अन्‍य खबरें

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, X सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8