
Jharkhand Weather : रांची। दक्षिण बिहार से सटे इलाके में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। झारखंड में आने वाले दिनों में बारिश, वज्रपात होने के साथ तेजी गति से हवा चलने की संभावना है। इसका प्रभाव कई जिलों में देखने को मिलेगा। कुछ जिलों में लू भी चलेगी। यह जानकारी रांची एयरपोर्ट स्थित मौसम केंद्र ने 16 मई, 2024 को दी।
तापमान में होगी वद्धि
राज्य में अगले 3 से 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
कल से ये स्थिति
केंद्र के अनुसार 17 और 18 मई को आसमान में आंशिक बादल छाये रहेंगे। मौसम शुष्क रहेगा।
19-20 को यहां बारिश
केंद्र के अनुसार 19 और 20 मई को राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसका असर सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में पड़ने की उम्मीद है।
21 से ये स्थिति
केंद्र के अनुसार 21 मई को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। इसी तरह, 22 मई को कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की उम्मीद है।
यहां चलेगी लू
देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज जिलों में 18 मई को कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है। गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, गिरिडीह जिलों में 19 मई को कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है। बोकारो, धनबाद, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम जिलों में 20 मई को कहीं-कहीं लू की स्थिति देखी जा सकती है।
यहां आंधी और वज्रपात
राज्य के उत्तर-पूर्वी और दक्षिणी भागों में 19 और 20 मई को कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा का झोंका चलने के साथ वज्रपात संभव है। इस दौराव हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा होने की संभावना है। इसका असर सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज जिले में पड़ने की उम्मीद है।
यहां पढ़े अन्य खबरें
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार खबरें पढ़ सकते हैं। आपका अपना न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, X सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ सीधे गूगल पर जाकर भी जुड़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8