रांची। झारखंड के कई जिलों के डीईओ और डीएसई ने अपने स्तर पर अवकाश तालिका में संशोधन कर दिया। ऐसा कर वे फंस गए हैं। उनपर अब कार्रवाई का खतरा मंडरा रहा है। झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक आदित्य रंजन ने संबंधित अफसरों से स्पष्टीकरण मांगा है। संशोधित अवकाश तालिका रद्द करने का निर्देश दिया है।
निदेशक ने 14 मई, 2024 को दुमका, हजारीबाग, धनबाद, रांची के जिला शिक्षा पदाधिकारी और हजारीबाग, धनबाद, रांची के जिला शिक्षा अधीक्षक पत्र लिखा है। इसमें राज्य स्तर से निर्गत वार्षिक अवकाश तालिका-2024 को अपने स्तर से संशोधित करते हुए अलग अवकाश तालिका प्रकाशित करने के संबंध में जानकारी मांगी है।
निदेशक ने कहा है कि राज्य स्तर से वर्ष 2024 के लिए निर्गत वार्षिक अवकाश तालिका विभागीय प्रभारी सचिव द्वारा अनुमोदित है। राज्य के सभी कोटि के सरकारी विद्यालयों में लागू है। इसको अपने स्तर से अपनी सुविधानुसार संशोधित कर प्रकाशित किया गया है, जो पूर्णरूप से विभागीय आदेश का उल्लंघन है। साथ ही, विभागीय आदेश एवं निर्देश का समुचित अनुपालन नहीं करते हुए स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है।
निदेशक ने प्रकाशित अवकाश तालिका को तत्काल प्रभाव से रद्द करते हुए अधोहस्तारी को सूचित करने का निर्देश दिया। पूछा है कि आपके द्वारा किस परिस्थिति में विभागीय आदेश का उल्लंघन करते हुए इस तरह का कार्य किया गया है। इस कार्य के लिए आपके विरुद्ध क्यों नहीं विभागीय कार्यवाही प्रारंभ की जाय। आप अपना स्पष्टीकरण पत्र प्रप्ति के तीन दिनों के अन्दर कार्यालय को समर्पित करना सुनिश्चित करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8