झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने संविधान को लेकर कह दी ये बड़ी बात

झारखंड
Spread the love

नबाद। झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से महागठबंधन प्रत्याशी मथुरा प्रसाद महतो के समर्थन में सोमवार को मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक जनसभा को तोपचांची में संबोधित किया। जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री चंपाई बीजेपी पर हमलावर दिखे और उन्होंने महंगाई बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला।

सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर फिर से जुमलेबाजों की सरकार आई, तो देश का संविधान बदल जाएगा, लोकतंत्र खतरे में पड़ जाएगा। इसलिए इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को अपना वोट दें और भाजपा को सत्ता से बाहर करने में सहयोग करें।