रांची। जेसीआई रांची ने नींव प्ले स्कूल में उत्कृष्ट समर कैंप का आयोजन किया। कैंप तीन दिनों तक लगातार धमाल और मस्ती का केंद्र बना रहा।
इस समर कैंप के दौरान तीन दिनों तक बच्चों को नृत्य, खेल, विज्ञान प्रयोग, क्राफ्ट्स और मनोरंजन के अनेक रोचक प्रोग्रामों का आनंद लेने का मौका मिला। हेलेन ओ ग्रेडी सेशन, पूल पार्टी, जादू शो, और खास पुरस्कारों का वितरण भी कार्यक्रम में किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन जेसीआई रांची के अध्यक्ष विक्रम चौधरी, रुचि झुंझुनवाला, प्रोजेक्ट मेंटर आशा पोद्दार, प्रोजेक्ट समन्वयक अभिषेक मोदी, मधु मोदी, सुरभी टेकरीवाल, पायल जैन, और दीपिका महेश्वरी के सहयोग से किया गया। यह जानकारी प्रवक्ता अमन पोद्दार ने दी।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8