जेसीआई रांची यूथ ने मनाया अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। जेसीआई रांची यूथ ने अंतरराष्ट्रीय मातृ दिवस (मदर्स डे) मनाया। संस्थान की अध्यक्ष सोनल अग्रवाल ने सर्वप्रथम मां पर एक गीत सुनाया। कहा कि मां के कई रूप हैं। उसमें धैर्य है, प्यार है और इतनी फिक्र है कि उसका कर्ज उतारना मुश्किल है। मां का दायित्व बहुत ही बड़ा होता है। उसको घर, परिवार, समाज, राष्ट्र सबके लिए सोचना पड़ता है। मां बच्चों को अच्छे संस्कार देगीं।

कार्यक्रम में सदस्यों ने अपनी मां के साथ मातृ दिवस मनाया। उनपर बहुत ही सुंदर कविताएं, नृत्य नाटिका और नृत्य प्रस्तुत किए। सदस्यों के मनोरंजन के लिए विभिन्न प्रकार के गेम्स भी कराए गए। कार्यक्रम मे उपस्थित मां ने अपने बच्चों को कैसे बड़ा किया, इस बात को रखते हुए भावुक हो गई थी। कार्यक्रम की संयोजिका सृष्टि सिंह ने सभी को ‘मदर्स डे’ की शुभकामनाएं दी।

जिंदगी की पहली टीचर होती है ‎मां
जिंदगी की पहली दोस्त होती है मां
जिंदगी भी मां ‎क्योंकि‎
जिंदगी देने वाली भी होती है मां।

मौक़े पर पूर्व अध्यक्ष प्रतीक बादानी, कुशा जालान और मोनिका गोयनका, मनीषा सोन्थलिया व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8