सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर चलाया सघन वाहन जांच अभियान

झारखंड
Spread the love

सुंदरम कुमार

गुमला। चैनपुर पुलिस ने मुख्यालय क्षेत्र में अवैध गतिविधियों को रोकने के लिए कड़ी नाकाबंदी शुरू कर दी है। पुलिस अधिक्षक शंभु सिंह के आदेश पर चैनपुर पुलिस प्रशासन ने सड़क सुरक्षा एवं अपराध नियंत्रण को लेकर सघन वाहन जांच अभियान चलाया। इसमें आने जाने वाले सभी छोटे बड़े गाड़ी की गहनता से तलाशी ली गई। बड़ी गाड़ियों की डिक्की की जांच की जा रही है। दो पहिया वाहन के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, इंश्योरेंस, पॉल्यूशन और कागजों का जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी अजय यादव ने बताया कि‍ वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। आगे भी नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलता रहेगा। सभी वाहन चालक जब घरों से निकले तो हेलमेट का प्रयोग करें। गाड़ी से संबंधित सभी कागजात अपने साथ रखें। नशापान कर गाड़ी नहीं चलाएं। मौके पर थाना के एसआई दिनेश कुमार सहित थाना के जवान मौजूद थे।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8