Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 9 मई, 2024

मेष

सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। किसी कार्य के पूर्ण होने से मानसिक तनाव कम होगा। हल्की थकान रहेगी। नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल होंगे। नौकरीपेशा को पदोन्नति व सम्मान मिलने के योग हैं। घर परिवार की परेशानियों का समाधान निकल सकता है।

वृष

रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल मिलेगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे। नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

मिथुन

धन लाभ की संभावना है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। दिन भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है। वे आपका कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए।

कर्क

जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। मेहनत का फल मिलेगा। अधूरी इच्छाओं को पूरा करने की हर संभव कोशिश करेंगे। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य पूरा सपोर्ट करेंगे। स्वास्थ्य लाभ होगा।

सिंह

शादीशुदा जिंदगी में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन की चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। आमदनी के अनुसार खर्चों पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। विरोधियों को परास्त करेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कन्या

नौकरी के क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। निवेश में फायदा मिल सकता है। किस्मत पूरा साथ देगी। घरेलू सुख साधनों में बढ़ोतरी होगी। गुप्त शत्रु हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे, परंतु सफल नहीं हो पाएंगे। धार्मिक कार्यों में अधिक मन लगेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला

दिन मिलाजुला नजर आ रहा है। अधिकारियों को प्रसन्न करना काफी कठिन हो सकता है। दोस्तों से मिलकर नया व्यापार शुरू करने का मन बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। व्यापार की समस्याओं का हल निकल सकता है। स्वास्थ्य लाभ होगा।

वृश्चिक

धन से जुड़े हुए मामलों में काफी सतर्क रहना होगा। किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए। किसी यात्रा पर जा सकते हैं। पुराने मित्रों से मिलना-जुलना हो सकता है। व्यवहार कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। पारिवारिक वातावरण सामान्य रहेगा। लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा।

धनु

प्रयासों से सफलता हासिल करेंगे। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहने वाला है। कार्यप्रणाली में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अधूरे पड़े कार्य पूरे हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। पिताजी से व्यापार के विषय में बातचीत कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुधार होगा।

मकर

मन धर्म-कर्म के कामों में अधिक लगेगा। सत्संग से लाभ मिल सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा। मन प्रसन्न रहने वाला है। दोस्तों की मदद से रुके हुए काम पूरे होंगे। किसी सुखद यात्रा पर जा सकते हैं। रचनात्मक कामों में सफलता हासिल होगी। अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कुंभ

दिन मिलाजुला रहेगा। वाहन और मशीनरी के प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है। कीमती चीजों को संभाल कर रखें। जोखिम लेने से बचना होगा। आमदनी के अनुसार खर्चा पर कंट्रोल रखें। पारिवारिक जीवन सुखद रहने वाला है। परिवार में विवाद खत्म होगा। व्यापार में मुनाफा मिलेगा।

मीन

प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। कानूनी बाधा दूर हो सकती है। दूसरों की मदद करेंगे। कामकाज के प्रति लापरवाही मत कीजिए। कुछ जरूरी कामों को लेकर अधिक भागदौड़ और मेहनत करनी पड़ सकती है। आखिर में सफलता मिलने के योग हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8