Horoscope Today : आज का राशिफल, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

राशिफल देश
Spread the love

Horoscope Today : 7 मई, 2024

मेष

व्यापारी प्रशंसा एवं सम्मान के पात्र बनेंगे। आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। संपत्ति या संप्रेषण में निवेश कर सकते हैं। मानसिकता बदलने से स्थिति‍ अनुकूल होगी। पारिवारिक आयोजनों में सहभागिता करेंगे। आकस्मिक लाभ प्राप्ति के योग हैं। करियर में मेहनत के बावजूद सफलता न मिलने से तनाव रहेगा।

वृष

जल्दबाजी में निर्णय नहीं लें। जोखिम भरे उपक्रमों से बचें। स्वास्थ्य या कोई करीबी थोड़ा परेशान कर सकता है। दिन मंगलकारी रहेगा। नए नियमों का पालन करेंगे। श्रेष्ठजनों से भेंट होगी। नई योजनाओं से लाभ होगा। परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा।

मिथुन

नई साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं, जो आने वाले समय में लाभ को बढ़ा सकते हैं। भाग्य आपके साथ है। आप चाहते है कि‍ परिजन प्रेम करें तो इसके लिए पहले आप को उन्हें प्रेम देना होगा। प्रकृति का नियम है जो बोया है वही निकलेगा। कार्यक्षेत्र की बाधाएं दूर होने के आसार हैं। महत्वपूर्ण कामों से लाभ के योग हैं।

कर्क

अपनी बुद्धि और कौशल से अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाएंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यस्थल पर आपके द्वारा किये कार्यों से सहकर्मियों को ईर्ष्या होगी। लंबे समय से रुके कार्य पूरे होने की संभावना है। परिवार में उत्तरदायित्व की पूर्ति कर पाएंगे।

सिंह

विदेश यात्रा के बारे में सोच रहे हैं, तो उत्तम समय है। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। बहुत ज्यादा बोलते है, अपने विचारों पर संयम रखें। संपत्ति के क्रय विक्रय से लाभ होगा। नौकरी करने वालों से अधिकारी वर्ग संतुष्ट रहेगा। पारिवारिक स्थिति सुखद रहेगी। वाहन प्रयोग में सावधानी रखें, दोस्त बनेंगे।

कन्या

समय कमजोर चल रहा है। धैर्य और संयम के साथ अपने कार्यों में निरंतरता बनाए रखें। नए और बड़े निवेश से बचें। जिंदगी में यह हुनर भी आजमाना चाहिये। जंग अगर अपनों से हो तो हार जाना चाहिए। कार्यक्षमता में कमी आएगी। पेट संबंधित रोग से ग्रस्त रहेंगे। पूछ-परख बढ़ेगी।

तुला

अपनी कमजोरियों को किसी को ना बताएं, चाहे वह कितना भी करीबी क्यों ना हो। नौकरी बदलने का ख्याल छोड़ दें। स्वभाव में नम्र और सहज बनें। नौकरी में कार्यकुशलता का लाभ मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। विरोधी छवि खराब करेंगे। परिवार के सदस्यों की प्रगति होगी। वैवाहिक प्रस्ताव सफल होंगे।

वृश्चिक

कार्य स्थल पर बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। खर्च बढ़ेंगे। नया दृष्टिकोण अपनाना होगा। आपका महत्व लोगों को पता चलेगा। यश, सफलता मिलेगी। निर्माण कार्य में रुके काम पूरे होने के योग हैं। परिवार में किसी चिंताजनक मुद्दों पर चर्चा होगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

धनु

आर्थिक रूप से सुरक्षित रहेंगे, लेकिन खर्चों का दबाव अधिक रहेगा। आत्मविश्वास के साथ काम करना जारी रखें। कारोबार में विश्वासप्रद वातावरण रहेगा। नौकरी में परिश्रम का उचित फल मिल सकेगा। परिवार में कार्य की प्रशंसा होगी। किसी सरकारी कार्य के न होने से व्याकुल रहेंगे। पिता का मार्गदर्शन मिलेगा।

मकर

आमदनी में बढ़ोतरी संभव है। व्यावसायिक संदर्भ में कुछ परेशानियां रह सकती है। आपके महत्व को स्वीकार किया जाएगा। सुखद एवं सफल यात्रा के योग बनेंगे। योग्यता, अनुभवों का लाभ मिलेगा। परिवार में समस्या रह सकती है। किसी धार्मिक स्‍थल पर जा सकते हैं।

कुंभ

वरिष्ठों को खुश करना मुश्किल हो सकता है। इस में कड़ी मेहनत और विनम्र स्वाभाव ही सफलता की कुंजी है। कयासों के लिए समय ठीक नहीं है। नौकरी के लिए बेहतर प्रस्ताव आयेंगे। व्यावसायिक सफलता से हर्ष होगा। सुख साधनों में वृद्धि होगी। निवेश में जल्दबाजी न करें। आय में वृद्धि होगी।

मीन

आमदनी बढ़ेगी। आर्थिक लाभ प्राप्त करने के नए रास्ते भी मिलेंगे। व्यावसायिक रूप से चीजें सुचारू रहेंगी। अच्छी प्रगति प्राप्त होगी। जिद के कारण अपना नुकसान कर बैठेंगे। बहनों से अनबन हो सकती है। पारिवारिक चिंता से मन खिन्न रहेगा। अधिक खर्च न करें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

आपका दिन मंगलमय हो।
(विचार : किस्‍मत कर्म से बनता और बिगड़ता है।)

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं। आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8