सीबीएसई बोर्ड 10वीं, 12वीं में लड़कियों ने फिर मारी बाजी, जानें कहां का रहा सबसे बेस्ट रिजल्ट

नई दिल्ली देश
Spread the love

नई दिल्ली। इंतजार खत्म हुआ। सोमवार को सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया। सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में लड़कियों ने फिर बाजी मारी। 10वीं की परीक्षा में 94.75% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़के 92.71% पास हुए हैं। लड़कियों का रिजल्ट लड़कों से 2.04% बेहतर रहा है।

वहीं, ट्रांसजेंडर का रिजल्ट 91.30% रहा है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं की परीक्षा में 91.52% लड़कियां पास हुई हैं, जबकि लड़कों का रिजल्ट 85.12% रहा है। इस साल 12वीं में लड़कों के मुकाबले लड़कियां 6.40% अधिक पास हुई हैं।

सीबीएसई 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं में त्रिवेंद्रम (तिरुअनंतपुरम) का रिजल्ट सबसे अच्छा रहा है। 10वीं में त्रिवेंद्रम का रिजल्ट 99.75% बच्चे पास हुए हैं। विजयवाड़ा 99.60% के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं, चेन्नई 99.30% रिजल्ट के साथ तीसरे नंबर पर है। सीबीएसई बोर्ड 12वीं में भी त्रिवेंद्रम नंबर-1 है। यहां 99.91% बच्चे पास हुए हैं, जबकि दिल्ली ईस्ट का रिजल्ट 94.51 फीसदी रहा है।

सीबीएसई बोर्ड ने इस साल 10वीं और 12वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है। बोर्ड ने इसका एलान पहले ही कर दिया था। टॉपर्स की लिस्ट जारी न करने का मकसद बच्चों को अनहेल्दी कॉम्पिटिशन से बचाना है।