हर राज्य को अपनानी होगी जलवायु अनुकूल कृषि प्रौद्योगिकी : डॉ. अधिकारी

कृषि देश बिहार
Spread the love

पटना। पश्चिम बंगाल के नदिया के मोहनपुर स्थित बिधान चंद कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. एम.एम. अधिकारी 17 मई को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद का पूर्वी अनुसंधान परिसर पहुंचे। वे संस्थान के  सामाजिक- आर्थिक एवं प्रसार प्रभाग के वैज्ञानिकों से मिले। डॉ. अधिकारी के साथ संस्थान के निदेशक डॉ. अनुप दास भी मौजूद थे|

डॉ. अधिकारी ने संस्थान द्वारा किए जा रहे अनुसंधान के प्रभाव पर अध्ययन करने पर जोर दिया। पूर्वी क्षेत्र के लिए विभिन्न जलवायु अनुकूल कृषि पद्धतियों पर काम करने और इसके दस्तावेजीकरण पर भी बल दिया।

डॉ अधिकारी ने संस्थान एवं इसके सामाजिक आर्थिक एवं प्रसार प्रभाव द्वारा किए जा रहे कार्यों, विशेषकर नीति अनुसंधान कार्यों पर अपनी प्रसन्नता जाहिर की। संस्थान द्वारा 25 वर्षों में किए गए कार्यों के प्रभाव पर दस्तावेज तैयार करने की बात कही।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8