रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 13 मई, 2024 को सुबह 9.30 बजे झारखंड पहुंचेंगे। वे दो चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
पहली सभा हजारीबाग के बरही में 10 बजे है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। दूसरी सभा चतरा लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी के पक्ष में लातेहार के कुंदरी मैदान में 12 बजे से करेंगे।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने बताया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्य खबरें पढ़ सकते हैं।
आप अपने न्यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्टाग्राम, x सहित अन्य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्दी न्यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।
हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8