सीआईपी ने मनाया 107वां स्थापना दिवस

झारखंड
Spread the love

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित सीआईपी का 107वां स्थापना दिवस 17 मई 2024 को निदेशक डॉ. तरूण कुमार के नेतृत्व में मनाया गया। इस अवसर पर रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजीत सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उन्होंने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। आईआईएम के निदेशक प्रोफेसर दीपक श्रीवास्तव सम्मानित अतिथि थे।

इस अवसर पर संस्थान के कर्मचारियों और प्रशिक्षु को उनके विशिष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही ‘मानसिक स्वास्थ्य रोकथाम और नए  प्रगति’ विषय पर वैज्ञानिक सत्र का भी आयोजन किया।

शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कर्मचारियों और रोगियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। इस कार्यक्रम की मेजबानी इंडियन साइकिएट्रिक सोसाइटी की झारखंड शाखा की सहभागिता से की गई।

खबरें और भी हैं। इसे आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल dainikbharat24.com पर सीधे भी जाकर पढ़ सकते हैं। नोटिफिकेशन को अलाउ कर खबरों से अपडेट रह सकते हैं। सुविधा के अनुसार अन्‍य खबरें पढ़ सकते हैं।

आप अपने न्‍यूज वेब पोर्टल से फेसबुक, इंस्‍टाग्राम, x सहित अन्‍य सोशल मीडिया के साथ-साथ सीधे गूगल हिन्‍दी न्‍यूज पर भी जुड़ सकते हैं। यहां भी खबरें पढ़ सकते हैं। अपने सुझाव या खबरें हमें dainikbharat24@gmail.com पर भेजें।

हमसे इस लिंक से जुड़े
https://chat।whatsapp।com/DHjL9aXkzslLcQKk1LMRL8